शिक्षा चिकित्सा एवं आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश की सामाजिक परोपकारी संस्था भारतीय जैन संगठना द्वारा देश भर में निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप का आयोजन किया जा रहा है 5 से 15 जनवरी के बीच आयोजित इन कैंपों में जोधपुर स्थित वर्धमान जैन हॉस्पिटल में 11 एवं 12 जनवरी को एक कैंप स्वर्गीय डॉक्टर शरद कुमार दीक्षित की स्मृति में आयोजित किया जाएगा कुलदीप लुंकड़ ,आशीष मेहता, मनीष जैन एवं सुरेश काकरिया की टीम इस कैंप के आयोजन की व्यवस्थाएं जुटाने में तन मन धन से लगे हुए हैं ।प्लास्टिक सर्जरी कैंप में अमेरिका के सुप्रसिद्ध डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे शिविर प्रमुख शशिकांत मुणोत ने बताया कि जोधपुर में आयोजित इस कैंप में 11 एवं 12 जनवरी को कटे-फटे ,होठ, फूले हुए गाल आदि विकृतियों को सर्जरी द्वारा ठीक किया जाएगा। विशेष जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कैंप गरीब एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए आयोजित किया जाता है ।डॉक्टरों ने इस सर्जरी के माध्यम से हमेशा भारतीय जैन संघटना को समाज सेवा के अवसर उपलब्ध करवाए हैं ।एक विशेष जानकारी देते हुए बताया कि जलने एवं सफेद धब्बे वाले मरीजों का ऑपरेशन इस शिविर में नहीं किया जाएगा।
निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कैंप दिल्ली में भी आयोजित।
किया जाएगा भारतीय जैन संघटना द्वारा दिनांक 14 एवं 15 जनवरी 2023 को अमेरिका के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों द्वारा दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है नाक कान के बाहरी विकृति ,कटे फटे ,होंठ, चेहरे के दाग एवं पलकों की विकृति जैसे विशेष ऑपरेशन हेतु भारतीय जैन संघटना दिल्ली से अमेरिका के सुप्रसिद्ध डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है। इस विशेष शिविर का उद्देश्य इस तरह की प्लास्टिक सर्जरी कैंप में असहाय एवं गरीब तबके के लोगों को विशेष सहायता और सहयोग हेतु इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में आयोजित इस कैंप के बारे में जानकारी देते हुए महामंत्री मनीष जैन ने बताया कि रजिस्ट्रेशन एवं जांच शनिवार 14 जनवरी 2023 को प्रातः 8:00 से 12:00 तक एवं जांच हेतु जांच हेतु खाली पेट आना अनिवार्य है। भारतीय जैन संघटना दिल्ली के चेयरमैन संजय सुराना एवं अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि सर्जरी हेतु प्रचार और प्रसार किया जा रहा है। निशुल्क प्लास्टिक सर्जरी के प्रति वर्ष भारतीय जैन संगठना आयोजित करता है । मेट्रो पिलर 492,रोहतक रोड मुदरीका दिल्ली स्थित सी डी ग्लोबल हॉस्पिटल
दिल्ली में आयोजित इस शिविर में भारतीय जैन संगठना की रजिस्ट्रेशन एवं हेल्पलाइन नंबर है 90243332 22 रोगी का नाम ,पता ,मोबाइल नंबर और रोग के स्थान की फोटो इस और हेल्पलाइन नंबर पर भेज कर अपना रजिस्ट्रेशन कंफर्म करें।।