पालनहार योजना

लाभार्थियों के करने होंगे अध्ययन प्रमाण पत्र अपलोड।
अजमेर, 23 जून। पालनहार योजना से जुड़े लाभार्थियों के अध्ययन प्रमाण पत्र जारी कर तत्काल प्रभाव से अपलोड करने होंगे।
जिला कलक्टर अंश दीप ने बताया कि पालनहार योजना में जिले के 23 हजार 242 पालनहार एवं 38 हजार 648 बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान की जा रही है। पालनहार योजना में 2 हजार 427 पालनहारों के 3 हजार 581 बच्चे वर्ष 2021-22 के वार्षिक सत्यापन के लिए शेष है। इस कारण वे वांछित लाभ प्राप्त नहीं कर पा रहे है। इन वंचित लाभार्थियों को शाला दर्पण एवं शाला दर्शन पोर्टल पर जोडकर राजकीय विद्यालय तथा प्राईवेट विद्यालय से अध्ययन प्रमाण पत्र जारी करवाए जाएंगे। इसका ई-मित्र के माध्यम से पालनहार पोर्टल पर अपडेट करवाना भी आवश्यक है। यह कार्य नगर निगम, नगर पालिका, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा एवं पंचायतीराज विभाग स्थानीय ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय से समन्वय स्थापित कर एक अभियान के रूप में करते हुए आगामी 10 दिवस में करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे।