भारत के समाचार पत्रों के कार्यालयRNI द्वारा जारी सर्कुलर जारी कर प्रकाशकों को गत 5 वर्षों में दौरान ऑनलाइन वार्षिक विवरणी प्रस्तुत नहीं करने के कारण निष्क्रिय सूची में डाल दिया गया है यह सूची संबंधित जिलाधिकारियों को भेजकर उक्त प्रकाशकों के नियमितता संबंधित जानकारियां देने हेतु आग्रह किया गया है ।सहायक प्रेस पंजीयक जोयिस फिलिप द्वारा जारी सर्कुलर में प्रेस पंजीयक के अनुमोदन का आदेश में जारी कर यह बताया गया है कि संबंधित जिले से आर एन आई से संबंधित किसी भी कार्य के लिए उक्त प्रकाशकों के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाए।
ज्ञातव्य है कि प्रतिवर्ष प्रकाशकों को अपने समाचारों के पत्रो के प्रति ऑनलाइन वार्षिक विवरणी 31 मई तक प्रस्तुत करनी होती है।
इस वर्ष यह 31 जुलाई 2022 तक बढ़ा दी गई है ।
15 जुलाई की 2022 को जारी कर एक अन्य सर्कुलर में प्रकाशकों को रिवाइज वार्षिक विवरणी हेतु 15 अगस्त 2022 का समय बढ़ाया गया है।