विधानसभा आम चुनाव-2023
मतदान दल हुए रवाना
अजमेर, 24 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 के अन्तर्गत शनिवार को मतदान किया जाएगा। शुक्रवार को सभी मतदान दल मतदान सामग्री लेकर राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज माखुपुरा से रवाना हुए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ भारती दीक्षित ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े समस्त दल निर्धारित स्थानों के लिए शुक्रवार को रवाना हुए। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय से समस्त दल रवाना हुए। जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नियुक्त मतदान दलों का तृतीय एवं अन्तिम प्रशिक्षण दो चरणों में सम्पन्न हुआ। इसका प्रथम सत्रा प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक तथा द्वितीय सत्रा प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रा 98-किशनगढ़, 103-ब्यावर, 104-मसूदा एवं 105-केकड़ी के लिए नियुक्त मतदान दल कार्मिक एवं सेक्टर मजिस्टेªट्स प्रशिक्षण के प्रथम सत्रा में तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रा 99-पुष्कर, 100-अजमेर उत्तर, 101-अजमेर दक्षिण एवं 102-नसीराबाद के लिए नियुक्त सेक्टर मजिस्टेªट्स द्वितीय सत्रा में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें निर्वाचन सामग्री सुपुर्द की गई।
उन्होंने बताया कि तृतीय प्रशिक्षण मंें मतदान दलों के सभी सदस्य सम्मिलित हुए। मतदान दल के सभी सदस्य पीआरओ, पी-1, पी-2, पी-3 एवं पुलिसकर्मी बूथवार एक साथ बैठे। मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण उनकी बैठक व्यवस्था में ही किया गया। विधानसभा क्षेत्रा किशनगढ़ के मतदान केन्द्र 272 (मूल-268 एवं सहायक-4), मसूदा के मतदान केन्द्र 279 (मूल-278 एवं सहायक-एक), ब्यावर के मतदान केन्द्र 267 तथा आरक्षित मतदान दल 110 भाग लिया।
उन्होंने बताया कि द्वितीय प्रशिक्षण सत्रा प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक हुआ। यह प्रशिक्षण 938 मतदान दलों के लिए हुआ। इसमें विधानसभा क्षेत्रा अजमेर दक्षिण के मतदान केन्द्र 184, अजमेर उत्तर के मतदान केन्द्र 197 (मूल-194 एवं सहायक-3), पुष्कर के मतदान केन्द्र 241, नसीराबाद के मतदान केन्द्र 231, (मूल-229 एवं सहायक-2) तथा आरक्षित मतदान दल 85 भाग लिया।
उन्होंने बताया कि एकीकृत अजमेर में कुल 1239 मतदान लोकेशन पर 1937 मूल मतदान केन्द्र तथा 13 सहायक मतदान केन्द्र हो गए है। इस प्रकार जिले मेें कुल 1950 मतदान केन्द्र है। अभी 286 मतदान लोकेशन शहरी क्षेत्रा में तथा 953 मतदान लोकेशन ग्रामीण क्षेत्रा में स्थित है। विधानसभा क्षेत्रा किशनगढ़ में 272, पुष्कर में 241, अजमेर उत्तर में 197, अजमेर दक्षिण में 184, नसीराबाद में 231, ब्यावर में 279, मसूदा में 279, केकडी में 267 मतदान केन्द्र हैं।
उन्होंने बताया कि एकीकृत अजमेर जिले में विधानसभा आम चुनाव के लिए शनिवार को कुल 19 लाख 76 हजार 714 मतदाता है। जिले के कुल 19 लाख 76 हजार 714 में से 10 लाख 5 हजार 37 पुरूष, 9 लाख 71 हजार 650 महिला एवं 27 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। जिले का लिंगानुपात अनुमानित जनसंख्या में 951 तथा मतदाताओं में 967 है।
उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्रा किशनगढ़ के कुल 2 लाख 81 हजार 873 में से एक लाख 44 हजार 941 पुरूष, एक लाख 36 हजार 930 महिला एवं 2 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्रा पुष्कर के कुल 2 लाख 51 हजार 211 में से एक लाख 28 हजार 646 पुरूष, एक लाख 22 हजार 564 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्रा अजमेर उत्तर के कुल 2 लाख 9 हजार 560 में से एक लाख 5 हजार 223 पुरूष तथा एक लाख 4 हजार 322 महिला एवं 15 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षैत्रा नसीराबाद के कुल 2 लाख 32 हजार 905 में से एक लाख 18 हजार 802 पुरूष, एक लाख 14 हजार एक सौ महिला तथा 3 ट्रांसजेण्डर है। विधानसभा क्षेत्रा अजमेर दक्षिण के कुल 2 लाख 10 हजार 59 में से एक लाख 5 हजार 16 पुरूष तथा एक लाख 5 हजार 42 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्रा ब्यावर के कुल 2 लाख 57 हजार 723 में से एक लाख 31 हजार 45 पुरूष तथा एक लाख 26 हजार 675 महिला एवं 3 ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्रा मसूदा के कुल 2 लाख 71 हजार 843 में से एक लाख 38 हजार 614 पुरूष तथा एक लाख 33 हजार 228 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्रा केकडी के कुल 2 लाख 61 हजार 540 में से एक लाख 32 हजार 750 पुरूष तथा एक लाख 28 हजार 789 महिला एवं एक ट्रांसजेण्डर मतदाता है।
उन्होंने बताया कि 18-19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 79 हजार 109 है। इसके अनुसार विधानसभा क्षेत्रा किशनगढ़ में 11776, पुष्कर में 9727, अजमेर उत्तर में 6875, अजमेर दक्षिण में 7204, नसीराबाद में 10037, ब्यावर में 11864, मसूदा में 10815, केकडी मेेें 10811 मतदाता 18 से 19 वर्ष के है।
उन्होंने बताया कि जिले में 64 महिला प्रबन्धित, 8 दिव्यांग प्रबन्धित तथा 8 युवा प्रबन्धित बूथ स्थापित किए गए है। इन बूथों के लिए तैनात मतदान दलों के कार्मिकों में विशेष उत्साह नजर आया। इनके द्वारा पहली बार मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर गर्व का अनुभव किया गया।