डा. भीमराव अम्बेडकर की 130 वीं जयन्ति मनाई
रेलवे प्रशासन द्वारा मंडल कार्यालय में आज दिनांक 15.04.2021 को भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेकर की 130वीं जयन्ति मनाई गयी । दिनांक 14.04.21 को कार्यालय अवकाश के कारण भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयन्ति आज मंडल कार्यालय के सभाकक्ष में कोविड-19 के सभी आवश्यक नियमों का पालन करते हुए मनायी गयी, इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक नवीन कुमार परसुरामका की गरिमामयी उपस्थिति में एक पुष्पांजलि कार्यक्रम व विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने अपने विचार रखे ।l
पुष्पांजलि कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंडल रेल प्रंबधक श्री कुमार परसुरामका ने बाबा साहेब के चित्र का माल्यार्पण कर व दीपप्रज्वालित कर डा. भीमराव अम्बेडकर साहब के प्रति सम्मान प्रकट किया तत्पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार व संदीप चौहान सहित समस्त शाखा अधिकारियों, मान्यता प्राप्त संगठनो व एससी/एसटी एसोसियेशन के पदाधिकारियों एवं उपस्थित रेल कर्मचारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये| कार्यक्रम के दौरान मंडल रेल प्रबंधक कुमार परसुरामका सहित अन्य उपस्थित सदस्यों ने श्री्र््र बाबा साहेब के आदर्शों व जीवन मूल्यों के संबध में अपने विचार प्रकट किये ।
- Crime
- Local News
- अंतरराष्ट्रीय
- खेल
- जीवन शैली
- मनोरंजन
- राजनीति
- रेलवे
- व्यापार
- समाचार
- सांस्कृतिक
- सांस्कृतिक
- Crime
- Local News
- अंतरराष्ट्रीय
- खेल
- जीवन शैली
- मनोरंजन
- राजनीति
- रेलवे
- व्यापार
- समाचार
- सांस्कृतिक
- सांस्कृतिक
मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर