मुकदमा नंबर 48/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 17.03.2018 एवं मुकदमा नंबर 180/2023 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट दिनांक 12.09.2023 पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर में वांछित 2500 रुपए के इनामी अपराधी वसीम हाशमी पुत्र श्री तकी हाशमी जाति खादिम मुसलमान उम्र 30 वर्ष निवासी हाशमी चौक हाशमी मंजिल लंगरखाना गली दरगाह हाल नौलखा गली लाखन कोटडी पुलिस थाना दरगाह जिला अजमेर को जिला स्पेशल टीम व साइबर सेल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरुद्ध पुलिस थाना दरगाह, पुलिस थाना गंज व पुलिस थाना क्लॉक टावर में 12 मुकदमे दर्ज है।