
04 जोड़ी रेलसेवाओं के हुबली एवं धारवाड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
रेलवे प्रशासन द्वारा 04 जोड़ी रेलसेवाओं के दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली एवं धारवाड स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार यह परिवर्तन निम्नानुसार रहेगा:-
- गाडी संख्या 16508, बैगलूरू-जोधपुर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 01.01.24 से बैगलूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।
- गाडी संख्या 16210, मैसूरू-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 02.01.24 से मैसूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।
- गाडी संख्या 16532, बैगलूरू-अजमेर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 05.01.24 से बैगलूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।
- गाडी संख्या 16534, बैगलूरू-जोधपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 07.01.24 से बैगलूरू से प्रस्थान करेगी पर हुबली स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 05.40/05.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.00/06.10 बजे, धारवाड़ स्टेशन पर निर्धारित समय आगमन/प्रस्थान 06.33/06.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.38/06.40 बजे रहेगा।
नोट:- उपरोक्त रेलसेवाओं का अन्य स्टेशनों पर संचालन समय यथावत् रहेगा।
