घर-घर सर्वे अभियान

Social Share

जिले में 3.37 लाख से अधिक घरों का हुआ सर्वे

15 हजार से अधिक व्यक्तियों को दिए मेडिकल किट

     अजमेर, 2 मई। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में चलाए जा रहे घर-घर सर्वे अभियान के अन्तर्गत 3.56 लाख घरों में से 3.37 लाख घरों का सर्वे किया गया। यहां पाए गए 17 हजार से अधिक मरीजों का उपचार आरम्भ किया गया।

     जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि जिले में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए घर-घर सर्वे अभियान बुधवार से आरम्भ किया गया था। इसके अंतर्गत सर्वे दलों द्वारा प्रत्येक घर पर पहुंच कर बुखार, जुकाम एवं खांसी के मरीजों की जानकारी ली गई। किसी व्यक्ति के बीमार होने पर उसे मौके पर ही चिकित्सा विभाग द्वारा बनाए गए मेडिकल किट को उपलब्ध करवाया गया। सर्वे अभियान में रविवार तक लक्षित 3 लाख 56 हजार 423 घरों में से 3 लाख 37 हजार 626 घरों का सर्वे संपादित किया गया। इस दौरान 14642 घरों में 17777 मरीज पाए गए। सर्वे में 15980 व्यक्तियों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाए गए। अजमेर शहर में 62849 घरों में से 58601 घरों का सर्वे पूर्ण किया गया। शहर में 2263 घरों में 2791 मरीजों को 2637 मेडिकल किट दिए गए।

     उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपखण्ड अधिकारी के मार्गदर्शन में घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया। उपखण्ड क्षेत्र मसूदा, भिनाय, पीसांगन, केकड़ी, सरवाड़, पुष्कर, टॉडगढ आदि में सर्वे का कार्य पूर्ण हो गया है। उपखण्ड क्षेत्र मसूदा में 35511 घरों के सर्वे में 1723 घरों में 1963 व्यक्तियों में बुखार, जुकाम, खांसी के लक्षण पाए गए। इन्हें 1867 मेडिकल किट दिए गए। भिनाय क्षेत्र में 23644 घरों के सर्वे में 682 घरों में 774 व्यक्ति बीमार पाए गए। इन्हें मेडिकल किट प्रदान किए गए। पीसांगन क्षेत्र में 27946 घरों का सर्वे हुआ। इस दौरान 818 घरों में 1258 मरीज पाए गए। समस्त मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल किट मौके पर ही दिए गए। केकड़ी क्षेत्र में 27644 घरों के सर्वे में 1375 परिवारों में 1952 मरीज पाए गए। इन्हें भी मेडिकल किट प्रदान किए गए। सरवाड़ क्षेत्र में 24988 घरों में 2098 मरीजों का उपचार सुनिश्चित किया गया। पुष्कर क्षेत्र में 10983 घरों में से 615 में 647 मरीज पाए गए। यहां 634 मेडिकल किट वितरित किए गए। टॉडगढ क्षेत्र में 7957 घरों के सर्वे हुआ। यहां 472 घरों में 489 मरीजों को मेडिकल किट दिए गए।

     उन्होंने बताया कि ब्यावर उपखण्ड क्षेत्र में 55489 घरों में से 47739 घरों का सर्वे हुआ। इस दौरान 2434 घरों में 2752 मरीज पाए गए। इन्हें 2385 मेडिकल किट दिए गए। नसीराबाद क्षेत्र में 29795 घरों में से 26643 घरों का सर्वे हुआ। यहां 1247 घरों में 1819 मरीज मिले। इनमें से 1344 व्यक्तियों को मेडिकल किट दिया गया। रूपनगढ क्षेत्र के 11452 घरों में 8704 घरों का सर्वे करने पर 271 घरों में 355 मरीज पाए गए। इन्हें 225 मेडिकल किट देकर उपचार किया गया। किशनगढ़ क्षेत्र के 38165 घरों में से 37266 घरों के सर्वे में 664 घरों में 998 मरीज मिले। इनमें से 818 को मेडिकल किट दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *