अजमेर डिस्कॉम ने3433जगह बिजली चोरी तथा842जगह विद्युत के दुरुपयोग के मामलें पकड़े

Social Share

8.60 करोड रूपये लगाया जुर्माना

अजमेर, 13 जून। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने बिजली चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष सतर्कता अभियान के तहत पिछले सप्ताह 19915 जगहों पर छापा मारा। इनमें 3433 जगहों पर बिजली चोरी तथा 842 जगहों पर दुरूपयोग के मामलें सामने आएं। इन पर कुल 8.60 करोड रूपये जुर्माना लगाया गया है।

     अजमेर विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक एन. एस. निर्वाण ने बताया कि निगम की ओ. एण्ड एम. व विजिलेंस शाखा के अलावा मीटर एण्ड प्रोटेक्शन शाखा, प्रोजेक्ट विंग तथा स्टोर विंग के अभियंताओं को भी  सतर्कता जांच करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि निगम के  इंजीनियरों ने 11 जिलों में 19915 परिसरों की जांच की। जिसमें 3433 विद्युत चोरियाँ पकडी गई तथा 842 मामलें विद्युत के गलत इस्तेमाल के सामने आये है। निगम ने इनके विरुद्ध 8.60 करोड रूपये का जुर्माना लगाया है।

      निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम की टीम में सबसे अधिक नागौर जिले के अभियंताओं ने 529 विद्युत चोरी के मामले पकडे जिन पर 92.51 लाख रूपये जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त अजमेर शहर वृत में 66 मामलों पर 19.27 लाख, अजमेर जिलावृत में 81 मामलों पर 16.71 लाख, भीलवाड़ा में 478 मामलों पर 82.16 लाख, सीकर में 402 मामलों पर 91.11 लाख, झुंझुनू में 426 मामलों पर 81.67 लाख, उदयपुर में 118 मामलों पर 15.48 लाख, राजसमंद में 77 मामलों पर 8.68 लाख, बांसवाड़ा में 172 मामलों पर 18.48 लाख, डुंगरपुर में 75 मामलों पर 9.50 लाख, चितौडगढ़ में 428 मामलों पर 69.73 लाख तथा प्रतापगढ़ में 77  मामलों पर 11.06 लाख रुपयों का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त निगम की एम. एण्ड पी विंग ने 124 मामलों पर 32.52 लाख, विजिलेंस विंग ने 267 मामलों पर 79.37 लाख, प्रोजेक्ट विंग ने 74 मामलों पर 20.33 लाख व स्टोर विंग ने 39 मामलों पर 7.24 लाख रुपयों की विद्युत चोरियां पकड कर जुर्माना लगाया । इसके अतिरिक्त डिस्कॉम ने 842 जगह विद्युत के गलत इस्तेमाल के मामलें दर्ज किए जिस पर 2.04 करोड़ रुपयों का जुर्माना लगाया गया।

     प्रबन्ध निदेशक निर्वाण ने बताया कि आने वाले समय में इस अभियान को और अधिक गति दी जाएगी, जिससे विद्युत छीजत में कमी की जाकर सरकार के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *