देवनानी ने कहा/कांग्रेस हर तरफ से फेल।

Social Share

कार्यालय विधायक अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र
सादर प्रकाशनार्थः-
कांग्रेस सरकार राज्यसभा चुनाव जीतने से फूले नहीं, विधानसभा के मध्यावधि चुनाव करा ले, मुगालता दूर हो जाएगा-देवनानी
-मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस विधायकों पर दबाव बनाकर डलवाए वोट
-सत्ता और सरकारी मशीनरी का जमकर किया दुरूपयोग
-निर्दलीय व नाराज कांग्रेसी विधायकों के आगे हुए नतमस्तक
अजमेर, 12 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि अपनी सरकार बचाने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में कांगे्रसी विधायकों,र्निदलीय विधायको,अन्य पार्टी के विधायको को प्रलोभन दिया गया एवं दबाव बनाकर वोट डलवा लिए। लेकिन गहलोत मुगालते में नहीं रहें, अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है। गहलोत को यदि कोई गुमान हो, तो मध्यावधि चुनाव करवा कर देख लें।
देवनानी ने जारी बयान में कहा कि राज्यसभा चुनाव में गहलोत ने सत्ता और सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग किया। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव अपने विधायकों निर्दलीय विधायको,अन्य पार्टी के विधायको पर दबाव बनाकर और उन्हें प्रलोभन देकर जीता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास खोने को कुछ भी नहीं था। किंतु भाजपा ने एक्स्ट्रा वोट पाने के लिए प्रयास किया। इससे कांग्रेसी खेमे में जबर्दस्त खलबली मच गई। मुख्यमंत्री गहलोत को निर्दलीय और कांग्रेस के नाराज विधायकों के आगे नतमस्तक होकर उनकी हर बात माननी पड़ी। यही कारण है कि इन विधायकों के कहने पर सत्ता का दुरूपयोग किया गया और अधिकारियों के तबादले किए गए।
देवनानी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में दबाव से वोट लेकर जीतना अलग बात है और जनता के बीच जाकर विधानसभा चुनाव जीतना अलग बात है। इसलिए कांग्रेस मुंगेरी लाल के हसीन सपने नहीं पाले और मध्यावधि चुनाव करा ले, उसका सारा मुगालता दूर हो जाएगा, क्योंकि पूरे प्रदेश में जनता सरकार की नाकामी और सभी मोर्चों पर विफलता से खासी परेशान है। भीषण गर्मी में पूरी बिजली और पानी नहीं मिलने से जनता रोजाना तकलीफ पा रही है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह चैपट हो चुकी है। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, लूटपाट और महिला अत्याचारों की घटनाएं हो रही हैं। पिछले करीब एक माह से राज्यसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस सरकार जनता को अपने हाल पर जीने के लिए छोड़ दिया।
देवनानी ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांगे्रस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जनता भाजपा की तरफ आशाभरी निगाहों से देख रही है। जनता यह बात अच्छी तरह जानती है कि प्रदेश में सुशासन केवल भाजपा ही दे सकती है। कांग्रेस नेता और मुख्यमंत्री चाहे जितने दावे कर लें, लेकिन जनता इस बार सत्ता से बाहर करके ही दम लेगी।

प्रेस नोट-2

देवनानी ने नाथ की बगीची में नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
अजमेर, 12 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भले ही कांग्रेस सरकार जनता की सुध नहीं ले, लेकिन भाजपा जनता की हर तकलीफ, समस्याओं के समाधान और विकास कार्य कराने में हर समय तैयार है।
देवनानी रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 16 में नाथ की बगीची व तेजाजी मंदिर के पास नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद उपस्थित नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी वार्ड में अगले कुछ दिनों में विकास और निर्माण कार्यों की शुरूआत होने वाली है, जिसके लिए अभिशंसा भेज दी गई है। जल्द स्वीकृति मिलने के साथ ही काम शुरू करा दिए जाएंगे। देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को तो सत्ता का दुरूपयोग करने और कुंभकर्णी नींद सोने से ही फुर्सत नहीं है। केवल भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर समय जनता के साथ है। भाजपा ही समस्याओं का समाधान और विकास कराने का विजन रखती है। उन्होंने कहा कि नागरिकों कांग्रेस के किसी भी वादे-दावे से गुमराह होने की बजाय अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा का साथ निभाना चाहिए। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने के साथ जनता को भाजपा की रीति-नीति से अवगत कराएं। जनता की समस्याओं का समाधान कराने में भागीदार बनें।
इन मौके पर क्षेत्रीय पार्षद भारती श्रीवास्तव, बालेश, मोहन लौहार, सतीश शर्मा, सचिन,हरिश सहानी, आशा देवी, नीलम,निर्मल शर्मा,राजीव शर्मा,शकुन्तला,लक्ष्मी,गोपाल लुहार,फरीद,सर्वेश बजाज,कोमल शर्मा,तृप्ति शर्मा,सीता,आदि भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

प्रेस नोट-तीन

देवनानी ने वार्ड एक में बूथ अध्यक्षों के घरों पर लगाई कमल पट्टिका
अजमेर, 12 जून। पूर्व शिक्षा मंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा है कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती, तवज्जो देती है और उनके हर दुख-सुख में साथ रहती है।
देवनानी रविवार को वार्ड एक में बूथ अध्यक्षों के घरों पर कमल पट्टिका लगाने के साथ-साथ उनसे और कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बूथ अध्यक्ष इन कल्याणकारी योजनाओं का घर-घर जाकर प्रचार करें। सभी वांछितों को योजनाओं को लाभ दिलाने का प्रयास करें। मोदी सरकार के सेवा, गरीब कल्याण और सुशासन संकल्प को आमजन तक पहुंचाएं। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जयकिशन पारवानी,अनुपम गोयल,रमेश सैन,अमन सिंह राणावत,श्याम सुन्दर शर्मा,सुरेश धोबी,महेश यादव,श्याम सुन्दर जोशी, आदि मौजूद रहे।

कार्यालय प्रभारी ने बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *