केशकला बोर्ड के अध्यक्ष गहलोत ने किया कुरीतियां।

Social Share

अजमेर, 25 मई। केशकला बोर्ड के अध्यक्ष श्र महेंद्र गहलोत ने समाज की कुरीतियां दूर करने का आह्वान किया। वे पुष्कर स्थित सिद्धेश्वर गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाग ले रहे थे।

राजस्थान केशकला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत बुधवार को पुष्कर स्थित सिद्धेश्वर गौशाला में  सेन समाज नारी शक्ति संगठन द्वारा संत शिरोमणि मां कर्भावती नारायणी माता की चार दिवसीय संगीतमय कथा के समापन पर संबोधित कर रहे थे। संगीतमय कथा कथावाचक कैलाश चंद गोठड़ा महाराज द्वारा की गई।

उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार कल्याणकारी योजनाओं से समाज के अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने के लिए प्रयासरत हैं। केश कला बोर्ड शिक्षा विभाग, कला एवं संस्कृति विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, ओबीसी वित्त विभाग, श्रम विभाग, पंचायत विभाग, उद्योग विभाग एवं चिकित्सा विभाग द्वारा समाज के कामगारों के सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए सरकार प्रयासरत है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पुष्कर स्थित सैन पैनोरमा का शीघ्र ही जीर्णोद्धार कर लोकार्पण किया जाएगा। देश में राजस्थान एकमात्र ऎसा प्रदेश है जो गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कर रहा है। राजस्थान गौसेवा आयोग की स्थापना की गई है। उन्होंने गौ सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित नागरिकों से आह्वान किया कि सनातन धर्म की परंपरा को निभाते हुए पहली रोटी गाय को देनी चाहिए। भीषण एवं तपती गर्मी में गौ माता के लिए पेयजल की व्यवस्था करनी चाहिए। इससे बड़ा पुनीत कार्य कोई नहीं है।

इस अवसर पर रामबालक दास जी महाराज, सैन आचार्य नरेश आनंद जी महाराज, महासचिव शिव कुमार बंसल, संयोजक मामराज सेन, पार्षद सर्वेश पारीक,  हेमंत जोधा,  मोहित मल्होत्रा, पूर्व पार्षद सुनील मोतियानी,  सत्या,  लखन,  कैलाश सेन,  जगदीश,  गुड़िया, श्हनुमान सिंगोदिया,  मनीराम अजमेरा,  गोपाल जांगिड़,  हनुमान सेन, श्री आशु राम सेन, श्री किशोर सेन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे। कथा के आयोजक

पन्नालाल सेन एवं कंचन सेन ने सभी आगंतुक अतिथियों का माला दुपट्टा एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *