
गीता जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने किया संतों का सान्निध्य
अजमेर, 22 दिसम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को गीता जयंती पर अपने निवास पर संतों का सत्कार किया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों से संत पधारे। इन संतो का शॉल एवं माला पहनाकर इनका सम्मान किया गया। इसके पश्चात इन सभी संतो को भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर चित्राकूट धाम के उपासक पाठक जी, राजगढ़ धाम के उपासक चंपालाल जी महराज, नोसर माता मंदिर के महंत रामा कृष्ण देव जी, आचार्य रवि शंकर जी महाराज निंबार्क कोट खाईलैंड, स्वरूप दास जी महाराज ईश्वर मनोहर दरबार अजय नगर, नारायण दास जी महाराज प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर, फतन दास जी महाराज जतोइ दरबार नगीना बाग, साधुराम जी महाराज आनंदपुर दरबार वैशाली नगर, विषम दास जी महाराज हाथीराम दरबार, ब्रह्म प्रकाश जी महाराज गणेश मंदिर आगरा गेट, चंद्रस्वरूप जी महाराज बालाजी मंदिर होली धड़ा, पंडित बाबूलाल जी महाराज राजेश्वर मंदिर कोतवाली, पंडित सुनील जी जागेश्वर महादेव मंदिर घी मंडी, भाग सिंह जी भेरू मंदिर काजीपुरा, पंडित विनोद जी शर्मा कोटेश्वर महादेव मंदिर हाथी खेड़ा एवं मदन जी महाराज चामुंडा माता मंदिर सहित कई मंदिरों के संत उपस्थ्ति रहे।
