एमडी भाटी ने अधिकारियों को सरकारी विभागों से समन्वय कर रिकवरी करने के दिए निर्देश।
अजमेर, 12 नवम्बर। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने सरकारी महकमों से बकाया वसूली के प्रयास तेज कर दिए हैं। एमडी वी.एस. भाटी ने अधिकारियों को संबंधित सरकारी विभागों से समन्वय कर रिकवरी करने के निर्देश दिए है। अक्टूबर माह के अंत तक अजमेर डिस्कॉम का सरकारी महकमों पर कुल बकाया 351.27 करोड़ रुपए था।
अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया कि डिस्कॉम ने इस वित्तीय वर्ष में 102 प्रतिशत राजस्व वसूली का लक्ष्य लिया है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए डिस्कॉम ने अभी से तैयारी शुरू कर दी। है। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को संबंधित सरकारी विभागों से समन्वय कर रिकवरी करने के निर्देश दिए है। डिस्कॉम का सरकारी विभागों पर अक्टूबर माह के अंत तक 351.27 करोड़ रूपयें था।
भाटी ने बताया कि अजमेर डिस्कॉम का पीएचईडी विभाग पर 96.59 करोड़, जेजेवाई पर 42.68 करोड़, ग्राम पंचायतों पर 70.73 करोड़, म्युनिसिपेलिटी बोर्ड व यूआईटी पर 119.41 करोड़, केंद्र सरकार के विभागों पर 3.81 करोड़, प्रशासनिक महकमों पर 3.76 करोड़, पुलिस महकमें पर 4.31 करोड़ एवं अन्य विभागों पर करीब 9.97 करोड़ रुपयों का कुल बकाया है।
भाटी ने सरकारी महकमों के साथ साथ सभी उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी उपभोक्ता अपने बिजली का बिल समय पर जमा कराएं। निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात आपके घर तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति की सुनिश्चितता के लिए लगे रहते है। इसलिए आमजन अपना बिल समय पर जमा कराएं जिससे निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार हो सके।