पालम-बिजवासन स्टेशनों के मध्य ट्रैफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित
रेलसेवाएं रद्द व आंशिक रद्द रहेंगी
उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी रेलखंड के मध्य पालम-बिजवासन स्टेशनों के मध्य पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 22985, उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 15.04.2023 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22986, दिल्ली सराय रोहिल्ला-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12065, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 18.04.2023 को गुड़गांव तक संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 12066, दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर रेलसेवा दिनांक 18.04.2023 को गुड़गांव से संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20977, अजमेर-दिल्ली कैंट रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 व 18.04.2023 को गुड़गांव तक संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 20978, दिल्ली कैंट-अजमेर रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 व 18.04.2023 को गुड़गांव से संचालित होगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 22452, चंडीगढ़- बांद्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 को चंडीगढ़ से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग पानीपत-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14321/11, बरेली-भुज रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 व 18.04.2023 को बरेली से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग दिल्ली-अबोहर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 को देहरादून से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेलसेवा दिनांक 15.04.2023 व 17.04.2023 को भुज से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अबोहर-दिल्ली होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19602, न्यू जलपाईगुड़ी-उदयपुर रेलसेवा दिनांक 17.04.2023 को न्यू जलपाईगुड़ी से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19270, मुजफ्फरपुर-पोरबंदर रेलसेवा दिनांक 17.04.2023 को मुजफ्फरपुर से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग दिल्ली-रोहतक-अबोहर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 22451, बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ रेलसेवा दिनांक 17.04.2023 को बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करने वाली परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-पानीपत होकर संचालित होगी।
रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद रेलसेवा दिनांक 16.04.2023 व 18.04.2023 को दिल्ली से निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना होगी।
- गाड़ी संख्या 14645, जैसलमेर-जम्मू तवी रेलसेवा दिनांक 15.04.2023 व 17.04.2023 को जैसलमेर धाराम से निर्धारित समय से 2 घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना होगी।
रेगुलेटेड रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 20937, पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा दिनांक 15.04.2023 को पोरबंदर से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड के मध्य 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।
- गाड़ी संख्या 15716, अजमेर-दिल्ली किशनगंज रेलसेवा दिनांक 18.04.2023 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली रेवाड़ी-गुड़गांव रेलखंड के मध्य 60 मिनट रेगुलेट रहेगी।